पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित चुनौतियों और उनके हल पर हुई वार्ता

अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित चुनौतियों और उनके हल पर हुई वार्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापिकाओंके लिए विचारों के आदान-प्रदान और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों का हल निकालने का एक सशक्त माध्यम है अध्यापिका मंच। यह बात अध्यापिका मंच की बैठक में वक्ताओं ने कही।

सोमवार को यहां ब्लॉक संदर्भ केंद्र में आयोजित मंच की द्वितीय बैठक में अध्यापिकाओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण, उनकी क्षमता अभिवर्द्धन, उनकी प्रतिभा को प्रकट के लिए वार्ताकारों द्वारा वार्ता प्रस्तुत की गई। इस मौके पर व्याख्याता गोपी चंदानी, व्याख्याता शैलजा शर्मा, रोहिताश सैनी, सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय के आईदान हुडडा, सुखराम, रविंद्र गुरु आदि ने महिलाओं की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों के संदर्भ में विचार व्यक्त किए।

अध्यापिका मंच की रजनीबाला अन्य शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मंच की सार्थकता और उसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में करीब 50 अध्यापिकाएं उपस्थित थी।