- Hindi News
- सरपंच के चुनाव में फर्जी अंकतालिका लगाने का आरोप
सरपंच के चुनाव में फर्जी अंकतालिका लगाने का आरोप
ग्रामपंचायत चक सरदारपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने की शिकायत की गई है। इसी ग्राम पंचायत के राधेराम जाट, इन्द्र कुमार कृष्ण कुमार ने कलेक्टर को पत्र भेजकर इस संबंध में शिकायत की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि विजयी सरपंच ने चुनाव के समय राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान नोएडा के अंतर्गत अवाम एज्यूकेशन एंड डवलपमेंट सोसायटी द्वारा जारी अंक तालिका लगाई गई थी।
आरोप है कि यह अंकतालिका फर्जी तरीके से तैयार की गई थी। शिकायतकर्ता ने फर्जी तरीके से तैयार दस्तावेजों की जांच की मांग की है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में फिर से चुनाव करवाने की मांग की गई है।