पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को पिलाई डी वार्मिंग की दवा

बच्चों को पिलाई डी-वार्मिंग की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को डी- वार्मिंग दवा पिलाने का अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। शुभारंभ कलेक्टर पीसी किशन ने सतीपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को दवा पिलाकर किया।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. प्रीतमोहिंदर सिंह, एडीईओ (माध्यमिक) राजेंद्र सिहाग अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. प्रीतमोहिंदर सिंह ने डी वार्मिंग के लिए दी जाने वाली एलबेंडाजोल दवा इसकी डोज के बारे में बताया।

चारणवासी. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सरपंच कृष्ण कुमार मायला ने नन्हें बच्चे को डी वार्मिंग की दवा पिला कर कृमि नियंत्रण अभियान की शुरूआत की।

टिब्बी कस्बे सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों सरकारी स्कूलों में मंगलवार को बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा पिलाई गई। कस्बे के छह जीजीआर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक पाठशाला में सरपंच विशालसिंह भाटी ने बच्चों को डी वार्मिंग दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

फेफाना. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र डी पर मंगलवार को बच्चों को डी वार्मिंग की दवा पिलाई गई। इस दौरान एक से पांच साल के बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई दी गई। पर्यवेक्षक हेमलता ने कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोन के लाभ दवा देते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में दिशा-निर्देश दिए।

संगरिया. कस्बे के वार्ड एक में स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार को बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। वार्ड तीन में मंगलवार को एसडीएम कैलाशचंद्र रैगर ने शुरुआत बच्चों को दवा पिलाकर की।

नोहर. कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वार्ड 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवेश सोलंकी ने डी वार्मिंग की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रवेश सोलंकी ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक जारी चलेगा। जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर डीवार्मिंग की दवा पिलाई जाएगी।

जाखड़ांवाली.राष्ट्रीयकृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को डी वार्मिंग की दवा पिलाई गई। सरपंच ताराचंद नायक सुशीला शर्मा ने बच्ची को डी वार्मिंग की दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

लिखमीसर.क्षेत्रके आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को डी वार्मिंग की दवा पिलाई गई। गांव खरलियां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता सुषमा गर्ग, कर्मजीत कौर, बलजिंद्र कौर, सहयोगिन गुरविंद्र कौर ने बच्चों को दवा पिलाई।

पीलीबंगा.विश्वहाथ धुलाई दिवस के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग द्वारा कृमि रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अयालकी गांव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को डी-वार्मिंग की गोलियां खिलाई गई। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सुखदेव गोदारा, प्रधानाध्यापक पवन मीणा मौजूद थे।

तीन दिन तक चलेगा अभियान

राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी तक बच्चों को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र में कृमि नियंत्रण दवा पिलाई जाएगी। इन दिनों में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को बाद के दिनों में भी दवा पिलाई जा सकेगी। एक अनुमान के मुताबिक स्कूलों में करीब डेढ़ लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में सवा लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की डोज पिलाई जाएगी।