हल्फनामे बही में आरोपी के पिता के हस्ताक्षर की जांच हो: पीड़ित पक्ष
बच्चीसेदुष्कर्म हत्या मामले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय श्रीगंगानगर में सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने अदालत में दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र पेश कर गवाहों को तलब कर उनके बयान दर्ज करने आयु संबंधी दो अलग-अलग दस्तावेजों पर हस्तलेख विशेषज्ञ से रिपोर्ट मंगवाने का आग्रह किया। दूसरी ओर आरोपी हेमंत सोनी उर्फ आशु सोनी के अधिवक्ता दिनेश राकांवत ने अदालत से इन दोनों प्रार्थना पत्रों का जवाब पेश करने के लिए समय मांगा है। इस पर अदालत ने 24 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
इससे पहले परिवादी पक्ष ने आरोपी हेमंत सोनी उर्फ आशु की पारिवारिक बही की 23 अगस्त, 1996 की लिखित बही, जिसमें आरोपी हेमंत सोनी की जन्म तिथि अंकित है। आरोपी के पिता मनोहरलाल ने हल्फनामा पर हस्ताक्षर की जांच एक्सपर्ट से करवाने का आग्रह किया है। उधर आरोपी के वकील दिनेश माध्यमिक पूरक परीक्षा की अंक तालिका, आठवीं कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड जिसमें उसे जन्म वर्ष 1998 के अनुसार नाबालिग बताया है का हवाला दिया। इस पर जवाब पेश करने के लिए लोक अभियोजक ओमप्रकाश आर्य ने भी अदालत से समय मांगा था।