- Hindi News
- गोशाला में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण
गोशाला में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सादुलशहर. मुरलीमनोहर गोशाला में नवनिर्मित हॉल एवं अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण बुधवार को भामाशाह ओमप्रकाश बिश्रोई दंपती ने रिबन काटकर किया। बिश्नोई ने कहा कि गोशाला के लिए हम सबको सहयोग करना चाहिए। श्री गोशाला के संचालक मंडल सदस्य राजीव लोचन शर्मा, सुरेंद्र बाघला, गुलाब सिंह फागोट ने बिश्रोई दंपती का सम्मान किया। गौरतलब है कि बिश्रोई ने गोशाला को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की थी। इसी कड़ी में बिश्रोई ने जोगीवाला के निर्माणाधीन शिव मंदिर के लिए 25 हजार, पन्नीवाली गोशाला को 51 हजार, छापांवाली की गोगामेड़ी के विकास के लिए 21 हजार, सुंदरपुरा के गुरु घर को 31 हजार, सरदारपुराजीवन की हरिजन धर्मशाला के विकास के लिए 21 हजार रु पए की आर्थिक सहायता प्रदान की। गांव के दो निशक्त जनों को एक-एक ट्राई साइकिल प्रदान की।