- Hindi News
- हिस्ट्रीशीटर गोलिया का ड्राइवर भी गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर गोलिया का ड्राइवर भी गिरफ्तार
नोहर| स्थानीयपुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गोलिया के ड्राइवर सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गोलिया और उसके दूसरे साथी से पूछताछ के आधार पर हो पाई। गोलिया का तीसरा साथी लाखासर की रोही में छिपा हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक नानगराम मीणा ने बताया कि सन्नी के विरुद्ध शराब तस्करी मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी भंवर लाल ने इससे पहले लाखासर गांव से सुनील उर्फ गोलिया उसके साथी जयसिंह जाट विजय जाट को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को गोलिया की लम्बे समय से तलाश थी। हरियाणा पंजाब मे भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।