नोहर में बाड़ीवाली रामलीला शुरू
नोहर. तहसीलदारकपिल उपाध्याय ने श्रीराम नवयुवक विजय नाट्य परिषद की ओर से यहां बाड़ी में आयोजित रामलीला के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने जीवन में अनेक उदाहरण पेश किए। उद्घाटन समारोह में कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष बलवीर सुथार, डीवाईएसपी नानकराम मीणा, पालिकाध्यक्ष बाबूलाल खाती, समाजसेवी महावीर प्रसाद खदरिया, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन ढि़ल , पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, भूमि विकास बैंक के मैनेजर सोहन लाल वर्मा आदि अतिथियों से पूजा अर्चना विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पंडित उमाशंकर शास्त्री ने रामलीला का शुभारंभ करवाया। अध्यक्ष नंदलाल तंवर, जुगल गैस एजेन्सी के मैनेजर प्रभु शर्मा, अशोक कन्दोई, नारायण छिंपा, किशोरी लाल पारीक, बसंत साहेवाल, पवन बंसल मौजूद थे।