- Hindi News
- नोहर. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को हुई।
नोहर. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को हुई।
नोहर. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें चार पांच अक्टूबर को समिति के होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में पूरे कस्बे में नारा लेखन होर्डिंग्स लगाने इश्तिहार वितरण करने स्कूल महाविद्यालय में जन जागृति के लिए सेमीनार एवं निबंध प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में बढ़ते कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। बैठक मेंं समिति अध्यक्ष हंसराज कटारिया, एडवोकेट संतलाल तिवाड़ी, राज कुमार रानियावाला, रतन लाल अरोड़ा, श्याम सुंदर स्वामी, श्याम सुंदर खदरिया, चम्पालाल आचार्य, मदन लाल जोशी आदि ने विचार रखे।
11हजार का ड्राफ्ट सौंपा
नोहर. मिस्त्रीमार्केट बिहाणी चौक के दुकानदारों की ओर से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ एकत्रित की गई 11 हजार की धनराशि का ड्राफ्ट पुलिस उप अधीक्षक को सौंपा गया। इस अवसर पर सीताराम मिस्त्री, रत्तीराम मील, सीताराम मील, सुभाष छींपा, युनूस खान, सीताराम आिद मौजूद थे।
प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने का निर्णय