श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव 3 अक्टूबर से
श्रीश्याम सेवा समिति नोहर की ओर से 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक 16वें श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को सुबह सवा आठ बजे श्रीश्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्याम मन्दिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य-मुख्य मार्र्गाे से होते हुए गुजरेगी। शोभायात्रा में अलवर की मशहूर शहनाई वादक पार्टी ओम एंड पार्टी नोहर द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस शोभायात्रा में निशान उठाने वाले 101 श्रद्धालुओं में से 11 को लॉटरी द्वारा चयनित कर उपहार दिया जाएगा। इसके अलावा 4 अक्टूबर को सुबह सवा आठ बजे श्री श्याम बाबा को छप्पन भोग सवामणी के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 4 अक्टूबर की रात्रि को महावीर पार्क में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें बिट्टू गर्ग कोलकाता सुशील शर्मा बठिंडा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वृंदावन से पधारी युगल जोड़ी द्वारा मनमोहक झांकियां दिखाई जाएगी। 5 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक प्रसाद का वितरण किया जाएगा।