पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहरी पानी की मांग को लेकर चक्काजाम आज

नहरी पानी की मांग को लेकर चक्काजाम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| सिंचाईपानी की मांग को लेकर पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे रासलाना वितरिका से जुड़े 28 गांवों के किसान 11 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे नोहर-जयपुर मार्ग को जाम कर नहर पर कब्जा करेंगे। इसके लिए बुधवार को संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रभावित गांवों के काश्तकारों को आंदोलन में भाग लेने की अपील की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णा सहारण ने बताया कि सिद्धमुख नहर की रासलाना वितरिका के अंतिम छोर के 28 गांवों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान बर्बाद हो रहे हैं।