पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सीएम गहलोत आज नोहर आएंगे

पूर्व सीएम गहलोत आज नोहर आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. राज्यके पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को नोहर आएंगे। वे यहां बिहाणी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता का प्रात साढ़े ग्यारह बजे उद्घाटन करेंगे। प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नोहर आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजपाल सिंह, उपखंड अधिकारी प्रभुदान चारण, पुलिस उप अधीक्षक नानग राम मीणा, तहसीलदार कपिल उपाध्याय आदि ने बिहाणी स्टेडियम पहुंचकर संपूर्ण कार्यक्रम की रुप रेखा की जानकारी ली मंच आदि का अवलोकन किया। फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में फुटबाल प्रेमियों में खासा उत्साह है।