पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़. जंक्शनमें संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच में रविवार को

हनुमानगढ़. जंक्शनमें संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच में रविवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जंक्शनमें संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एडीएम बीएल मेहरड़ा ने किया। शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। इसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया लंगर बरताया गया। इस मौके पार्षद नगीना बाई, गौरव जैन, अध्यक्ष धर्मपाल, दर्शन सिंह, आदि मौजूद थे।

शिक्षाके लिए अनुदान मिलेगा

हनुमानगढ़. अंतर्राष्ट्रीयवैश्य महासम्मेलन की हनुमानगढ़ इकाई की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। मुख्य अतिथि महामंत्री बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा वैश्य समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए अनुदान दिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम शेरेवाला, राजस्थान महिला विंग की अध्यक्ष निर्मला रावत आदि मौजूद थे।

संगठितहोकर संघर्ष का निर्णय

हनुमानगढ़. विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक रविवार को महावीर दल धर्मशाला में जिला संयोजक आशीष पारीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लव जेहाद को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में संगठित होकर संघर्ष करने का निर्णय किया गया। बैठक को मोहन चंगोई, विनोद दादरी, संजय आदि मौजूद थे।

चाहरका अभिनंदन

हनुमानगढ़. हिसारियामार्केट दुकानदार यूनियन की ओर से टाउन के हिसारिया मार्केट में एनएमपीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत चाहर का अभिनंदन किया गया। यूनियन अध्यक्ष हरपाल सिंह सिकंदर, मनप्रीत सिंह सिकंदर आदि ने स्वागत किया। कुलदीप मूंड, रोहित स्वामी ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर विचार रखे।

एबीवीपीका कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन आज

हनुमानगढ़. अखिलभारतीय विधार्थी परिषद द्वारा सोमवार को राज्यव्यापी आह्वान के तहत 22 सितंबर को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। एबीवीपी के प्रशांत सिहाग ने बताया कि आरपीएससी के चेयरमैन हबीब खान गौरान को बर्खास्त करने एवं विभिन्न शैक्षिक मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

कल्याणभूमि टीले वाली गोशाला में तीन सौ पौधे लगाए

नोहर. स्वर्गीयप्रमोद पाण्डिया स्मृति संस्थान द्वारा करवाए जा रहे रचनात्मक कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। संस्थान द्वारा कल्याण भूमि टीले वाली गोशाला में विभिन्न प्रजातियों के तीन सौ पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय प्रमोद पाण्डिया की धर्मप|ी संतोष देवी ने किया।

अजयसिंह रायसिंहपुरा अध्यक्ष बने