- Hindi News
- नोहर. सरपंचयूनियन नोहर की अोर से आठ सूत्री मांग पत्र
नोहर. सरपंचयूनियन नोहर की अोर से आठ सूत्री मांग पत्र
नोहर. सरपंचयूनियन नोहर की अोर से आठ सूत्री मांग पत्र को लेकर सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन में बताया गया है कि सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं ठप पड़ी है। पंचायत समिति में रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीण परेशान हैं। ज्ञापन में सामग्री आपूर्ति के कार्य आदेश जारी करने, लम्बे समय से रुकी पड़ी स्वीकृतियां जारी करने, बकाया भुगतान तुरंत करने, बकाया पड़ी सीसी जारी कर उसका तुरंत समायोजन कर राशि जारी करने, पट्टा बही जारी करने, मनरेगा योजना में नए पक्के कार्य तुरंत स्वीकृत करने, पेंशन के बकाया प्रकरणों का तुरंत भुगतान करवाने, बकाया पड़े राशन कार्ड जारी करवाने तुरंत प्रभाव से विकास अधिकारी को स्थानांतरण करने की मांग की। इस मौके पर अनेक सरपंच मौजूद थे।
आठ सूत्री मांग पत्र को लेकर सरपंचों ने धरना दिया