- Hindi News
- मिट्टी ढहने से मजदूर दबे, एक जने की मौत,तीन घायल
मिट्टी ढहने से मजदूर दबे, एक जने की मौत,तीन घायल
निकटवर्तीढाणी अराईयान के जलदाय विभाग परिसर में मिट्टी ढह जाने से चार मजदूर दब गए। इसमें से एक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर प्रशासन के किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। घटना बुधवार दोपहर की है। घायल मृतक नाेहर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव ढाणी अराईयान के जलदाय विभाग में कुएं से डिग्गी तक पाइप लाइन डालने के लिए खाई खोदी जा रही थी। इस कार्य में कई मजदूर लगे हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे एकाएक मिटटी ढह गई। वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि एक मजदूर लालूराम की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल जगदीश भाट (35 वर्ष) मुकेश पुत्र बंशीलाल भाट (25) को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि कांग्रेस पुत्र बंशीलाल भाट (27) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक लालूराम पुत्र बंशीलाल भाट (27) के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम प्रभुदान चारण, पुलिस उप अधीक्षक नानगराम मीणा, तहसीलदार कपिल उपाध्याय आदि मौके पर पहुंचे। गांव में डिग्गी में कुआं मिलान का कार्य ग्राम पंचायत की ओर से करवाया जा रहा है।
लालूराम की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह मजदूरी कर बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करता था। लीलूराम की शादी हो चुकी है लेकिन गौना नहीं हुआ था। गरीबी हालत में जीवन यापन करने वाले इस परिवार के लिए नागरिकों ने सहायता देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बार-बार फोन करने के बावजूद तो प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर आया और ही मेडिकल टीम। ग्रामीण सिकंदर, रियास्त, गुरनाम, अब्दुल, दलीप, दीवान, इश्राईल, काशी आदि ने बताया कि अगर समय पर राहत पहुंच जाती तो मजदूर को बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही बचाव कार्य कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। यही नहीं सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी वाहन से शव को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पहुंची एंबुलेंस की मदद से बाकी घायलों को नोहर पहुंचाया गया। नोहर एसडीएम प्रभुदान चारण का कहना है कि मृतक घायलों को नोहर लाने के बाद मौके पर जाने का कोई औचित्य नहीं था। मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
नोहर. ह