- Hindi News
- रतनपुरा में किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण
रतनपुरा में किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण
चारणवासी. गांवरतनपुरा में बुधवार को किसान सेवा केंद्र पटवार घर का लोकापर्ण नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ हर वर्ग को मिलना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां थे। उन्होंने कहा कि किसान ही देश की नींव हैं। इसलिए सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं लागू करने जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने रामजीलाल नाई के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विधायक पूर्व सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह पूनियां, सरपंच इंद्रादेवी मेहरड़ा, रणजीत देदड़, दारा सिंह, दीनदयाल जोशी आदि मौजूद थे।
चारणवासी. गांव रतनपुरा में किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण करते विधायक।