- Hindi News
- दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता :शनिवार को लुधियाना दिल्ली एवं एफसी क्लब दिल्ली यमुनानगर फुटबाल क्लब क
दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता :शनिवार को लुधियाना दिल्ली एवं एफसी क्लब दिल्ली यमुनानगर फुटबाल क्लब के बीच हाेगा मैच
नोहर. दशहराफुटबाल प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में यहां बिहानी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच फगवाड़ा मानसा के बीच खेला गया जिसमें टाई ब्रेकर से फगवाड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच डेरा सच्चा सौदा सिरसा नवलगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें डेरा सच्चा सौदा की टीम एक गोल से विजयी रही। फगवाड़ा मानसा के बीच खेला गया मुकाबला रोचक संघर्षपूर्ण रहा। मैच के 27वें मिनट में मानसा के खिलाड़ी ने गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली मगर मध्यांतर के बाद फगवाड़ा के खिलाडिय़ों ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नही कर सकी। अंत में मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें फगवाड़ा की टीम ने बाजी मार ली। दूसरा मैच भी बेहद संघर्षपूर्ण रहा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा नवलगढ़ के बीच खेले गए मैच के 12वें मिनट में सिरसा के खिलाड़ी गुरुप्रीत ने गोल कर सिरसा को बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक बरकरार रही। मैच के दौरान नवलगढ़ के खिलाडिय़ों को गोल करने के कई मौके मिले मगर वे गोल नहीं कर पाए। इसके अलावा नवलगढ़ की टीम को मैच में 5 कॉर्नर मिले मगर वे एक भी कॉर्नर को गोल में नही बदल पाए, जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा की टीम को 1-0 से विजयी घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को हुए मैच में पुलिस उपाधीक्षक नानगराम मीणा ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। अध्यक्ष अमित चाचाण एवं सचिव शशिकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे लुधियाना दिल्ली के मध्य तथा अपराह्न 3 बजे एफसी क्लब दिल्ली यमुनानगर फुटबाल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।