आढ़त तुलाई का भुगतान दिलाने की मांग
टिब्बी| महिलाकांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष साधना व्यास ने पूर्व सीएम के नोहर दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपकर जिले के व्यापारियों को गेहूं की आढ़त तुलाई राशि एफसीआई से दिलवानें की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि एफसीआई व्यापारियों से गेहूं की खरीद करती है और बदले में तुलाई दो प्रतिशत आढ़त देती है। ज्ञापन देने वालों में निर्मल जैन, लेखराज चुघ, मांगीलाल चाचाण आदि शामिल थे।