नर सेवा ही नारायण सेवा : प्रभुदान चारण
नोहर. नारायणसेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शक्तिपीठ सेवा संस्थान बीकानेर के सहयोग से यहां पारीक धर्मशाला में समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से नि:शुल्क विशेष योग्यजन सहायता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उपखंड अधिकारी प्रभुदान चारण ने किया। उपखंड अधिकारी ने कहा कि इनकी सेवा से मन को एक अलग ही अनुभूति सुकून मिलता। उन्होंने नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए इस प्रकार के शिविरों को सराहनीय बताया। नारायण सेवा संस्थान के प्रभारी हरिप्रसाद लढ्ढा ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य नर सेवा करना है। शक्तिपीठ ट्रस्ट बीकानेर के संस्थापक कथावाचक पंडित लेखराम याकवल्लभ ने बताया कि नोहर में यह सातवां शिविर लगाया गया है। पारीक सभा के अध्यक्ष सुरेश पाण्डिया, भाजपा नेता नंदलाल वर्मा ने संस्थान द्वारा किए गए जा रहे कार्यों की सराहना की। समाज कल्याण विभाग के महावीर सिंह शेखावत ने राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों की सहायता हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 48 ट्राई साइकिल, 8 व्हील चेयर, 5 वाकर, 15 वैशाखी, 5 श्रवण यंत्र वितरण किए गए।