पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदरसा में निर्माण कार्य की संग बुनियाद रखी

मदरसा में निर्माण कार्य की संग बुनियाद रखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर। राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक द्वारा सांसद कोटे से स्थानीय मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया में दिए गए 25 लाख रुपए के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने की। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव भाई-चारे की भावना से कार्य किए हैं। कांग्रेस की सोच हमेशा से ही विकास की रही है। राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने कहा कि कांग्रेस त्याग बलिदान की पार्टी है।
कांग्रेस ने सदैव 36 कौमों को साथ लेकर विकास की राजनीति की है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेन्द्र बुडानिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र चाचाण, पूर्व सांसद भरत मेघवाल, मदरसा अध्यक्ष मजूर अली रावण, उपाध्यक्ष अकबर अली, कोषाध्यक्ष जुल्फीकार पठान, सचिव हातम अली, हाकम अली टाक, मकबूल टेलर आदि उपस्थित थे।

(कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री।)