- Hindi News
- फुटबाल में योगदान के लिए हरीराम मिश्रा सम्मानित
फुटबाल में योगदान के लिए हरीराम मिश्रा सम्मानित
नोहर. फुटबालके क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वयोवृद्ध हरिराम मिश्रा का अभिनंदन किया गया।
यहां बिहाणी स्टेडियम में अशोक गहलोत द्वारा हरिराम मिश्रा को प्रतीक चिन्ह, शॉल एक किलो चांदी से निर्मित प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। गहलोत ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही खेलों को बढ़ावा मिल सकेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि हरिराम मिश्रा द्वारा फुटबाल के क्षेत्र में दिया गया योगदान अतुल्य है।
हरिराम मिश्रा को सम्मानित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।