पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदरकांड से हनुमंतमय हुआ माहौल

सुंदरकांड से हनुमंतमय हुआ माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. एकस्वर में संगीतबद्ध रूप से सुंदर कांड का पाठ करते श्रद्धालुओं का समूह,जगमग रोशनी से सजे विशाल पंडाल में बालाजी का सवा ग्यारह किलो चांदी से निर्मित भव्य दरबार भक्ति रस की धारा प्रवाह कर रहा था। अवसर पर था गुरुवार सांय कस्बे के जाजू मन्दिर के पीछे स्थित बंटी तिवाड़ी चौक में आयोजित संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के आयोजन का। इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने फीता काटकर चौक का उद्घाटन सुंदर कांड के पाठ का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बलवीर सुथार थे। इसके बाद सुंदरकांड पाठ के आयोजक सुरेश तिवाड़ी ने सप|ीक पंडित महेन्द्र कुमार शास्त्री के सानिध्य में बालाजी की विधिवत पूजा-अर्चना की।