पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठित रहने से ही तरक्की संभव : गहलोत

संगठित रहने से ही तरक्की संभव : गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगठितरहने से ही तरक्की संभव है जो संगठन में रहते हैं वे ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए समाज को संगठित रहना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही। एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत नोहर आए गहलोत का यहां होलिका चौक में सैनी समाज समिति के पदाधिकारियों की ओर से अभिनंदन किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने गहलोत का साफा माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा राव फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने ज्योतिबा फूले के सिद्धांतों और उनके विचारों को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मूलचंद सांखला, सुंदरलाल, पुरुषोत्तम सांखला, श्याम सुंदर चौहान, संतलाल राकसिया, पवन बिश्रोलिया, प्रभु दईया, सुरेंद्र पंवार, रामकुमार, जीतू सैनी, मालचंद पापटान आदि मौजूद थे।