पंचायत समिति भवन का लोकार्पण किया
रावतसर. पंचायतसमिति के नवनिर्मित भवन, किसान सेवा केंद्र, सह विलेज नॉलेज सेंटर सांख्यिकी कार्यालय भवन का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। जिला प्रमुख शोभा सिंह डूडी, पंचायत समिति प्रधान रेशमा रतिराम खालिया , उप प्रधान मुमताज अली ग्राम पंचायत निरवाल की सरपंच विद्यादेवी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
पंचायत समिति भवन का निर्माण 45 लाख की लागत से कराया गया। वहीं किसान सेवा केंद्र सह विलेज नॉलेज सेंटर दोनों भवनों का निर्माण क्रमश: 12 10 लाख की लागत से कराया गया। यह राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई। पंचायत समिति भवन के सामने खड्डों में साढ़े सात लाख की लागत से मिट्टी भर्ती का कार्य भी कराया गया। इस उद्घाटन समारोह में नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन दोनों ही अपनी व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सके। इस मौके पर एसडीएम बनवारी लाल, तहसीलदार भंवर लाल पडि़हार, बीडीओ वैभव अरोड़ा, कृषि विभाग के नारायण सिंह, सरपंच मनोज सिहाग, साहबराम सिहाग आदि मौजूद थे।