हिंदी प्यारी जुबां इसको मिटने देंगे
राउमाविअरनियापंथ में हिंदी दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वीडी दशोरा एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश जाट थे। अध्यक्षता शंभुलाल सोमानी ने की। व्याख्याता अयूब खान ने काव्य पाठ किया। लता शर्मा, राकेश शर्मा, प्रहलाद पाराशर, राधेश्याम रैनवा ने विचार रखे। महेश कुमार शर्मा सत्यनारायण जोशी ने आभार जताया।
एलआईसी शाखा की ओर से राजभाषा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हुआ। शाखा प्रभारी सीपी डांगी ने बताया कि समारोह में गृह मंत्री, वित्त मंत्री एवं निगम अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रबंधक, नई दिल्ली के संदेश का वाचन किया गया। शाखा राजभाषा सचिव आरएन डाड ने राजभाषा पखवाड़े की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक प्रशासन आरआर पाटीदार, प्रशासनिक अधिकारी भरत मेहरोत्रा, पीडी खटोड़, अवनीश गुप्ता, देवीलाल खटीक, दीपक भगत, प्रभात रॉय, लालसिंह राठौड़, अंजना डाड, कौशल्या सोनगरा, मंजू गर्ग, ओमप्रकाश, यशवंत आचार्य, लालाराम मंडार, प्रेमचंद रैगर, पीआर पाराशर, जीपीएस गहलोत, विकास अधिकारी बीएस राव, ओमप्रकाश आमेरिया मौजूद थे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय के युवा विकास केंद्र की ओर से हिंदी का क्रमिक विकास एवं भावी आधार विषय पर व्याख्यान हुआ। डॉ. ममता शर्मा ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने अध्यक्षता की। डॉ. राजेंद्र सिंघवी ने हिंदी भाषा के उद्भव, विकास एवं संवैधानिक विकासक्रम पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन डॉ. नीलम ने किया। कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। डॉ. एलएल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. सीएल महावर, धन्यवाद ज्ञापित आशा कंवर भाटी ने किया।
निम्बाहेड़ा|शनिवारशामको अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा शनिवार रात्रि विशाल अकादमी परिसर में काव्य निशा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन कमला राव मराठा थीं। विशिष्ट अतिथि डा. मुकुंद सागर भट्ट, डा. कमल नाहर थे। अध्यक्षता मनोहरलाल वीराणी ने की। शुभारंभ प्रकाश परवाना ने सरस्वती वंदना से की। कवि पूर्णानंद पांडे ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, प्रहलाद क्रांति ने हिंदी क्या है, हिंदी मां है, जमील अहमद ने हिंदी प्यारी जुबां इसको मिटने देंगे, प्रद्युम्न श्रीमाली ने भारत के कण-कण में हिंदी, आरसी व्यास ने मैं मीरा की कबीरा तुलसी की रसखानी हूं, डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने रूस में रूसी चीन मे चीनी, अरब में अरबी चलती है, भारत का दुर्भ