- Hindi News
- गऊओं की रक्षार्थ एवं सेवार्थ पाठ का आयोजन
गऊओं की रक्षार्थ एवं सेवार्थ पाठ का आयोजन
श्रीमुरली मनोहर गोशाला में सोमवार को श्री सुखमणी साहिब का पाठ श्री गुरुद्वारा सिंहसभा के मुख्य सेवादार बाबा गुरमेल सिंह के सानिध्य में हुआ। इस दौरान वाहे गुरु से इलाके की खुशहाली, सुख शांति एवं गऊओं की रक्षार्थ एवं सेवार्थ हेतु अरदास की गई। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद गोशाला परिसर में नवनिर्मित पानी स्टोरेज डिग्गी एवं निर्माण कार्यों का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान गोशाला समिति के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, डेरा मुखी बाबा मुनीनाथ, पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, कोषाध्यक्ष प्रवेश गोयल, भामाशाह ओमप्रकाश बिश्नोई, नुकेरा के पूर्व सरपंच रामप्रताप गोदारा, पूर्व डायरेक्टर भूपराम पूनिया, सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक दयाराम कुलडिय़ा, खैरुवाला निरंकारी मिशन प्रमुख हरनेक सिंह चहल, दर्शनसिंह मान, अमरीक सिंह, जगराज सिंह चहल, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद मनमोहन सोनी एवं जसवंत सिंह सग्गू, एडवोकेट संजीव खीचड़, परचून किरयाना संघ के सचिव सहदेव सिहाग आदि मौजूद थे।
इन्होंनेदी आर्थिक सहायता
गोवंशके सेवार्थ गोशाला को अतिथियों द्वारा आर्थिक सहयोग भी दिया गया। ओमप्रकाश बिश्नोई ने एक लाख, पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने 31 हजार, तरसेम सिंह बराड़, विशाल सेतिया, नुकेरा के पूर्व सरपंच रामप्रताप गोदारा ने 51-51 सौ रुपए प्रदान किए। पशु चिकित्सक सुखविंद्र सिंह गिल ने पशुओं में पाई जाने वाली बीमारियों की दवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
सादुलशहर. नवनिर्मित डिग्गी एवं हैड पंप का शुभारंभ करते अतिथि।