- Hindi News
- धार्मिक स्थलों गोशाला में सहायता राशि भेंट की
धार्मिक स्थलों गोशाला में सहायता राशि भेंट की
गांवचूनावढ़ निवासी भामाशाह ओमप्रकाश बिश्नोई एवं उनकी धर्म प|ी सरिता बिश्नोई ने सोमवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गुरु घरों के विकास के लिए नकद राशि प्रदान की। बिश्नोई के प्रवक्ता सुनील पूनिया एवं एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार, वार्ड नंबर बीस के बालाजी मंदिर को पूजा सामग्री आदि के लिए 11 हजार रुपए, गांव दूदाखीचड़ के बालाजी मंदिर को 11 हजार, गांव खाटसजवार के बालाजी मंदिर को 11 हजार, इसी गांव के पीरखाना को 11 हजार, चक सोहनेवाला स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब को 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इससे पूर्व एक लाख रुपए श्री मुरली मनोहर गोशाला को प्रदान किए गए। इस दौरान पंचायत समिति के पूर्व डायरेक्टर भूपराम पूनिया, दर्शन सिंह मान, हरनेक सिंह चहल, अमरीक सिंह, नरेंद्रपाल गोरा, तीर्थ सिंह आदि मौजूद थे।