पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व राज्यमंत्री पूंजीलाल गरासिया का निधन

पूर्व राज्यमंत्री पूंजीलाल गरासिया का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। पूर्वराज्यमंत्री पूंजीलाल गरासिया (61) का सोमवार को निधन हो गया। बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा पंचायत समिति के लंकाई गांव के मूल रहने वाले पूंजीलाल 1994 में राज्य की भैरोसिंह शेखावत सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रहे थे। 1994 से जनता दल से चुनाव लड़े गरासिया भाजपा में शामिल होने के बाद मंत्री बने। वे अंग्रेजी के लेक्चरर के रूप में 5 साल सेवा भी दे चुके थे। 2005 में बांसवाड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके थे। गरासिया 1980 से राजनीति से जुडे़ थे। उनकी अंतिम यात्रा में सांसद मानशंंकर निनामा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, भगवतपुरी, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।