खेल विकास के लिए बनेगी अकादमी : जोशी
सांसदसीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है कि किसानों, गांवों एवं खेलों का विकास हो। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री ने विविध खेल अकादमियां खोलने के निर्देश दिए हैं। यह बात सोमवार को अनोपपुरा में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रावि प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि की है, मोदी सरकार ने अब तक छह रुपए प्रति लीटर मूल्य कम किया है। उन्होंने कहा कि 13 दिनों में जन धन योजना गांवों तक पहुंची और एक करोड़ खाते खुले हैं। कृषक साथी योजना के सहायतार्थ अब पांच लाख रुपए की राशि मिलेगी। ग्रामीणों की मांग पर नई अफीम नीति किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बनाई। अतिथि पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रधान राजू नायक, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल गुर्जर ने विचार व्यक्त किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एमडी शेख, सीपी नामधराणी , कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष राकेश पितलिया, भाजपा पदाधिकारी घीसालाल मेवाड़ा, गोपाल सोनी, मदनगोपाल धाकड़, जगन्नाथ, बीईईओ विनोद रातड़िया, मुख्य निर्णायक कैलाश चतुर्वेदी, इंद्रदेव शर्मा मौजूद थे।
आकोला| राजकीयप्रावि गुंदली खेड़ा में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जोशी थे। अध्यक्षता विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सुशीला जीनगर थीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रधान पुष्पा कंवर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष जीतमल जाट, कपासन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपसिंह राणावत थे। मुख्य निर्णायक तिलकेश आचार्य ने बताया कि स्पोटर्स बालक वर्ग में चैंपियन राप्रावि बड़वई रही। खो-खो में प्रथम राप्रावि कंवरपुरा एवं दूसरा स्थान राप्रावि जैतपुरा रही। बालक वर्ग खो-खो में राप्रावि मालीखेड़ा प्रथम एवं दूसरा स्थान राप्रावि जैतपुरा रही। कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम राप्रावि गुंदली खेडा एवं दूसरा स्थान राउप्रावि बंजारों का खेड़ा रही।
गंगरार| ब्लाकस्तरीय प्राथमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री महर्षि गौतम विद्या निकेतन उप्रावि में शुरू हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम अजय पाराशर थे। अध्यक्षता कांग