- Hindi News
- प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय
नोहर. श्रीमेघवाल समाज सेवा समिति नोहर की बैठक स्थानीय मेघवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में 21 सितंबर को समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष बेगराज राठी ने बताया कि समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल के सम्मान के साथ-साथ समाज की प्रतिभाओं जिन्होंने कक्षा 10 12 में 70 प्रतिशत स्नातक तथा स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत अंक हासिल किया है उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में आरपीएम, सीपीएमटी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं 19 सितंबर तक संबंधित को अपने आवेदन योग्यता प्रमाण सहित जमा करवाएं। बैठक में समिति के अनेक पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।