पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत विकास के पदाधिकारियों ने ली शपथ

भारत विकास के पदाधिकारियों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. भारतविकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह साहुवाला धर्मशाला में हुआ। अध्यक्षता सोहन सोनी ने की। प्रांतीय संगठन सचिव शशि भूतड़ा ने परिषद की गतिविधियों के बारे में बताया। जोनल चेयरमैन घनश्याम ने परिषद का परिचय देते हुए समर्पण, संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय सदस्य बद्रीप्रसाद शर्मा, पदाधिकारी कैलाश वर्मा, जगदीश वर्मा ने देश और समाज के हित में होने वाले परिषद के कार्यों के बारे में चर्चा की। समारोह में प्रांतीय संगठन सचिव भूतड़ा ने कृष्णचंद्र राव, नेमीशरण त्यागी, मदन वर्मा, भूप सिहाग, सोहन सोनी, जगदीश वर्मा, राजेंद्र पुरोहित आदि सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर डॉ. भूप वर्मा, रामलाल बिस्सू, डॉ. अनूप कुमार, शिवरतन वर्मा, भूपेंद्र सुथार, रविंद्र कुलड़िया, संजय जिंदल, अमरसिंह राव, संजीव जिंदल, राहुल पोटलिया, बलवंत सिंह, राजेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे। मंच संचालन अमित गोस्वामी ने किया।

कांग्रेसका सदस्यता अभियान शुरू

संगरिया. अरोड़वंशधर्मशाला में कांग्रेस का सदस्यता अभियान की शुरुआत उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने सोमवार को की। पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने कहा कि भाजपा के थोड़े से समय के राज से आम आदमी त्रस्त है। राज्य सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के जनहित की योजनाओं को बंद करती जा रही है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश डोडा, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जैन, साधुसिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष जयपाल धारणियां, सीपी भोबिया, सोहन सोनी, आेम छाबड़ा, रवि खोथ, राजकुमार कमीरिया, आेम चौहान, वेद नागपाल, लालचंद खटक, अमित माहना सुनील मोंगा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर पार्टी में कई सदस्यों को जोड़ा गया।

अधिनियमका विरोध

संगरिया. भूमिसुधार कानून के नाम पर किसानों के हितों पर कुठाराघात रोकने के मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए भूमि सुधार कानून के नाम पर बनने वाले अधिनियम का विरोध जताया। ज्ञापन में जिला महासचिव ओम जांगू ने मांग की है कि किसान हितों पर कुठाराघात करने वाले इस कानून को निरस्त किया जाए। यह कानून पारित होने पर किसानों क