- Hindi News
- समाज की तरक्की में शिक्षा की अहम भागीदारी : प्रेम कुमार
समाज की तरक्की में शिक्षा की अहम भागीदारी : प्रेम कुमार
नोहर. श्रीमेढ़ क्षत्रीय नव युवक स्वर्णकार समिति नोहर द्वारा रविवार शाम को सेक्टर पांच सोनी धर्मशाला में 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह नागरिक अभिनंदन आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 80 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दलीप तोषावड़ सुजानगढ़ ने कहा कि सभी की सामूहिक भागीदारी से ही समाज की उन्नति तरक्की संभव है। विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार जोड़ा ने संगठन को ही शक्ति बताते हुए कहा कि समाज की तरक्की में शिक्षा की अहम भागीदारी है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढावा देने की बात कही। मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंद्र डी. सोनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। अध्यक्ष डॉ . राहुल सोनी ने कहा कि युवा समाज में रचनात्मक कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाएं। रमेश सोनी ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया। कार्यक्रम में मेढ़ स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, श्री मेढ़ क्षत्रीय नव युवक समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार नारनोली, राजू सिंगड़, रमेश सोनी, राजेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र जोड़ा, मनोहर भामा, अनिल सिगड़ आदि ने विचार रखे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. दलीप सोनी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को चांदी का मेडल पहनाकर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार नारनोली ने आभार व्यक्त किया। स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।