पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन विज्ञान दिवस मनाया

जीवन विज्ञान दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. स्थानीयजैन भवन में साध्वी जसवंती के सान्निध्य में जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया। राधा सिपानी ने मंगलाचरण किया। साध्वी अनेकांत प्रभा ने जीवन कैसे जीया जाए इस पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को ध्वनि, श्वास, प्रेक्षा योगासनों से शरीर मन को शांत रखने के उपयोग करवाए। साध्वी अक्षय प्रभा ने विद्यार्थियों को अनुशासनबद्घ होकर शिक्षा ग्रहण करने, मादक नशीले पदार्थों से दूर रहने अणुव्रत के नियमों की जानकारी दी। राजस्थान बाल निकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण जोशी ने विद्यार्थियों से साध्वी के बताए गए रास्ते पर चलने को कहा। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कोचर ने आभार व्यक्त किया। मंत्री संजय जैन ने कहा कि अणुव्रत के नियम विश्व शांति की दिशा में चरण न्यास है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अणुव्रत समिति प्रभारी सुशीला जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।