पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोहर में मूसलाधार, 60 एमएम पानी बरसा

नोहर में मूसलाधार, 60 एमएम पानी बरसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश का दौर करीब दो घंटा तक जारी रहा।

बारिश के साथ ओले भी गिरे। प्रशासन के मुताबिक कस्बे में 60 एमएम से अधिक बारिश हुई है। कस्बे की कई निचली बस्तियों में पानी भर जाने से नुकसान हुआ। पुराने पोस्ट ऑफिस की दीवार ढह जाने से पानी घुस गया। रेलवे अंडरपास में पानी भरने से कई वाहन फंस गए। एक-दो जगह कच्ची दीवारें गिर गईं। खेताें में ज्यादा पानी भरने से ग्वार सहित अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है। लोगों का कहना है कि अगर बारिश का दौर निरंतर जारी रहा तो जोहड़ का पानी ओवरफ्लो हो सकता है।