श्री सुखमणि साहिब का पाठ आज
श्री सुखमणि साहिब का पाठ आज
सादुलशहर| मुरलीमनोहर गौशाला में सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे श्री सुखमणि साहिब का पाठ होगा। इस दौरान वाहेगुरु से इलाके की खुशहाली, सुख शांति एवं गउओं की रक्षार्थ के लिए अरदास की जाएगी। इसके बाद अटूट लंगर बरता जाएगा।
परामर्शशिविर आयोजित
घड़साना. कस्बेके नेत्र ज्योति आई केयर सेंटर एवं मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। डा पवन बिश्नोई ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से सांय पांच बजे तक जारी शिविर के तहत लोगों की कंप्यूटर द्वारा आंखों की नि:श़ुल्क जांच की गई एवं आंख को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु उपाय बताए।
अलीशाचुघ बनी मिस रिफ्रेशर
श्रीकरणपुर| गुरुगोविंदसिंह खालसा कन्या महाविद्यालय में शनिवार को रिफ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अलीशा चुघ को मिस रिफ्रेशर चुना गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग पंजाबी, हिंदी तथा मारवाड़ी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
ट्रैक्टरकी टक्कर में बाइक सवार घायल
श्रीकरणपुर| रायसिंहनगररोड पर शनिवार रात बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक का पैर टूट गया। घायल बाइक चालक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टर चरणजीतसिंह रौला ने श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। कस्बे से तीन किमी दूर बाइक पर रामूराम पुत्र कानाराम नायक निवासी दलपतसिंहपुर की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें रामूराम घायल हो गया।