- Hindi News
- अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन बनाएगी 20 हजार सदस्य
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन बनाएगी 20 हजार सदस्य
अखिलभारतीयखेत मजदूर यूनियन के हनुमानगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक जंक्शन स्थित शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र में हुई। बैठक में पूर्व विधायक पवन दुग्गल, पालाराम नायक, रामेश्वर वर्मा मौजूद थे। पवन दुग्गल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में खेत मजदूरों की स्थिति बेहद खराब है।
मनरेगा को बंद करने का प्रस्ताव मजदूर वर्ग किसी हालत में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित कर संघर्ष को तेज किया जाएगा। बैठक में सीताराम सीला, मनीराम मेघवाल, अमरीक सिंह, रघुवीर वर्मा, जरनैल सिंह, नरेश कुमार, बूटा सिंह, हुकमाराम नायक, देसराज, जगदीश कुमार आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान संगठन के 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसके तहत टिब्बी, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, नोहर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने और कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।