पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाल प्रतियोगिता कल से, पूर्व सीएम गहलोत करेंगे उद्घाटन

फुटबाल प्रतियोगिता कल से, पूर्व सीएम गहलोत करेंगे उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. दशहरा फुटबाल समिति की ओर से स्थानीय बिहाणी स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 दिसंबर को सुबह सवा दस बजे पूर्व सीएम अशोक गहलोत करेंगे। समिति के अध्यक्ष अमित चाचाण ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि अतिविशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, विधायक अभिषेक मटोरिया, भामाशाह ओम नारायण बिहाणी, उद्योगपति एफसी जैन होंगे। स्वागताध्यक्ष पालिकाध्यक्ष बाबूलाल खाती होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण करेंगे। अमित चाचाण ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपए एवं उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रचार मंत्री राधेश्याम जोइया प्रवक्ता सुमन ओझा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा फुटबाल के क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर भामाशाह संतलाल मोदी, हरी राम मिश्रा, सेवानिवृत कोच युसुफ अली को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा कोच जुल्फीकार पठान अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी हरीश राव के नेतृत्व में नोहर की टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाइजीरिया क्लब दिल्ली खालसा कॉलेज मालपुरा के मध्य होगा।