पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई का आमरण अनशन धरना जारी

एसएफआई का आमरण अनशन धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| स्थानीयराजकीय महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर एसएफआई की ओर से महाविद्यालय परिसर में चलाया जा रहा आमरण अनशन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। गत पांच दिनों से बेमियादी अनशन पर बैठे मुकेश स्वामी राज चौधरी के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मांगीलाल छिंपा संजय कूकणा ने बेमियादी अनशन प्रारंभ कर दिया। एसएफआई के तहसील अध्यक्ष आरिफ रावण ने बताया कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में व्याख्याताओं के पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष सुनीता कस्वां ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विद्यार्थियों की मांगों को अनदेखा कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा धरने पर अनिल, मोहन सोनी, सैनिक सुथार, राकेश भारती, अजय सहू , सचिन मूंड, प्रियंका चौधरी, संजय कूकणा, पुष्पा सैनी, सुमन कड़वासरा आदि ने विचार रखे।