- Hindi News
- गांव के विकास से देश सुदृढ़ होगा : मटोरिया
गांव के विकास से देश सुदृढ़ होगा : मटोरिया
नोहर| देशके विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। जब गांव और किसान खुशहाल होंगे तो चारों और खुशहाली स्वत : ही हो जाएगी। यह बात विधायक अभिषेक मटोरिया ने कही। ग्राम पंचायत जसाना में मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में विकास होगा तो देश सुदृढ़ होगा। उन्होंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से गांवों के विकास में अहम भागीदारी निभाने की बात कही। चूरू के पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक विकास कार्य गांवों में हुए जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव हुआ है। कस्वां ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने वायदे पूरे करती है। किसान नेता अमरसिंह पूनियां ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। अतिथियों ने गांव में श्मशान घाट की चारदीवारी, कब्रिस्तान श्मशान में शेड, किसान सेवा केंद्र, गोशाला में शेड आदि विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर सरपंच रामकुमार सहारण ने पंचायत द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भगतराम मूंड, बलदेव पांडर, सरदार गुरमेल सिंह, बोहर सिंह सहित नागरिक मौजूद थे।
नोहर. जसाना में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए अतिथि।