भाजपा के अमरसिंह पूनिया बने प्रधान
नोहर. नोहरपंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह पूनिया विजयी घोषित किए। उन्हें 18 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हेमराज गोदारा को 9 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश स्वामी ने भाजपा के अमरसिंह पूनिया को समर्थन दे दिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम प्रभु दान चारण ने अमरसिंह पूनिया को नौ मतों से निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व शनिवार सुबह भाजपा से अमर सिंह पूनिया, कांग्रेस से हेमराज गोदारा एवं निर्दलीय कैलाशचन्द्र ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 27 मतों में से 18 मत भाजपा प्रत्याशी अमरसिंह पूनिया को मिले। कांग्रेस प्रत्याशी हेमराज गोदारा को नौ मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी कैलाशचन्द्र को कोई मत नहीं मिला। पंचायत चुनाव में कांग्रेस के दस ब्लॉक मैंबर जीत कर आए, मगर प्रधान पद के हुए चुनाव में उन्हें मात्र नौ वोट ही मिले। एक वोट का क्रॉस मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रभु दान चारण एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने नवनिर्वाचित प्रधान अमरसिंह पूनिया को प्रमाण पत्र दिया। अमरसिंह पूनिया के प्रधान बनते ही भाजपा विधायक अभिषेक मटोरिया पंचायत समिति पहुंच कर उन्हें बधाई दी।
नोहर. समर्थकों के साथ अमरसिंह पूनिया विधायक मटोरिया।