पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेम प्रभावित क्षेत्र के किसानों का धरना 126वें दिन भी जारी

सेम प्रभावित क्षेत्र के किसानों का धरना 126वें दिन भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेम प्रभावित क्षेत्र के किसानों का धरना 126वें दिन भी जारी

जाखड़ांवाली. सेमपीड़ित किसान संगठन के बैनर तले जारी सेम प्रभावित क्षेत्र के किसानों का धरना शनिवार को 126वें दिन भी जारी रहा। पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद अब किसान आगे के आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। अभी 24 फरवरी तक का धरना कार्यक्रम घोषित किया गया। किसानों ने कहा की चुनाव से पहले नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल ने दस फरवरी तक जल संसाधन मंत्री से मिलकर प्रथम उपचार के तहत बड़ोपल ढाब में पंप लगाकर किसानों को राहत देने का भरोसा दिलाया था, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। शनिवार को धरने पर चक 10 जेडडब्ल्यूडी की पांच मेंबरी कमेटी के किसान कृष्णलाल वर्मा, सुखराम मायल, शिशपाल मायल, राकेश मायल, नवीन गोदारा बैठे