जनता ने भाजपा का घमंड तोड़ा
राजस्थानमें हुए विधानसभा उप चुनाव में चार सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। मंगलवार दोपहर को जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई वे एक-दूसरे को बधाई देने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता पूर्व विधायक गंगाजल मील के नेतृत्व में महाराणाप्रताप चौक पर इकट्ठा हुए। यहां उप चुनाव में कांग्रेस की तीन सीटों पर विजयी होने पर पटाखे चलाए और मिठाई बांटी। पूर्व विधायक मील ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को भ्रम मे डाल कर वोट लिए थे। यही नहीं कांग्रेस द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई योजना को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। आम आदमी का काम नहीं हो पा रहा। गरीब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सुभाष चौक पर बलराम वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पटाखे फोड़े कर खुशी जाहिर की। पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, इकबालमोहम्मद कुरैशी, जयप्रकाश गहलोत, गंगाजल जाखड़, प्रभुदान गेदर, रायबहादुर ताखर, अजय धींगड़ा, धन्नाराम स्वामी, भीम जोशी, आकाशदीप बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
घड़साना.राजस्थानमें चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार खुशियां मनाई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुभाष जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए एवं मिठाई बांटी। किसान नेता बल्लभ कोचर, जगदीश गौड़, गुरलाल सिंह बराड़, देवीलाल निठारवाल, हनुमान चाचाण, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गुलामसरवर जसलेरा, विक्रम तंवर, राकेश चांवरिया, छात्र संघ अध्यक्ष शकीला बिश्नोई, रमन बिश्नोई अशोक लीलड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सादुलशहर.राज्यके चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में तीन पर कांग्रेस प्रत्याशियों के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नई धानमंडी में पटाखे फोड़कर, मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। इस दौरान श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अजब सिंह खीचड़, नगर अध्यक्ष देवेंद्र सहारण, एनएसयूआई के जिला महासचिव हर्ष बंसल, नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष साहबराम विद्यार्थी, मंडी समिति के डायरेक्टर सुभाष इंदौरा, छात्र संघ के पू