पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर के लिए तय हुआ प्रदेश के हिस्से का पानी

अक्टूबर के लिए तय हुआ प्रदेश के हिस्से का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएनपी,भाखड़ा गंगकैनाल सिस्टम के लिए अक्टूबर के नहरी पानी हिस्सा मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बीबीएमबी की बैठक में तय किया गया।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक से 31 अक्टूबर तक राजस्थान को रावी व्यास से 9750, सतलुज वाया पंजाब एक हजार सतलुज वाया हरियाणा छह सौ क्यूसेक पानी मिलेगा। नहरी सिस्टम के अनुसार आईजीएनपी में 7300, गंगनहर में 2000, भाखड़ा में 1200, सिद्धमुख-नोहर में छह सौ एसजीसी खारा में 250 क्यूसेक पानी दिया जाएगा।

16अक्टूबर के बाद का रेगुलेशन जल परामर्शदात्री समिति तय करेगी

पूरेअक्टूबर माह के लिए प्रदेश के हिस्से का पानी तय हो गया है लेकिन रेगुलेशन अभी तय नहीं है। तीन सितंबर से 16 अक्टूबर तक का रेगुलेशन पहले से ही घोषित है। तीन से 20 सितंबर तक चार में से दो ग्रुप चलाकर पानी दिया गया था जबकि 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक तीन में से एक ग्रुप चलाकर पानी दिया जा रहा है। 16 से 31 अक्टूबर तक पानी की मात्रा तो घोषित हो गई है लेकिन रेगुलेशन का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर से पहले जल परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाकर आगे का रेगुलेशन तय किया जाएगा।