- Hindi News
- मांगों के समाधान काे लेकर सरपंचों का धरना जारी
मांगों के समाधान काे लेकर सरपंचों का धरना जारी
नोहर| सरपंचयूनियन नोहर द्वारा आठ सूत्री मांगों के समाधान को लेकर यहां पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष चलाया जा रहा धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में मांगें नहीं मानने पर भामाशाह शिविरों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। निर्णय की प्रति मुख्यमंत्री, पंचायतराज मंत्री सहित विभाग के उच्च अधिकारियो को भेजी गई है। वक्ताओं ने मांगें नहीं मानी जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर सरपंच रतनलाल ईश राम, हंसराज भांभू, रूपराम, हीरालाल, कृष्ण सहारण, भागीरथ आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा मनरेगा कार्मिक संघ उपशाखा नोहर ने सरपंच यूनियन की मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर समय रहते मांगें नहीं मानी गई तो संघ भी आंदोलन करेगा।