पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम बैंकों में लगाएं गार्ड: एसपी

एटीएम बैंकों में लगाएं गार्ड: एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। बैंकों और एटीएम से रुपए चुराने की बढ़ रही घटनाओं को लेकर एसपी शरत कविराज ने मंगलवार को बैंक अधिकारियों की एसपी कार्यालय में बैठक ली। एसपी ने कहा कि अधिकांश बैंकों एटीएम में सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति भी नहीं की गई है जबकि नियमानुसार सभी बैंकों एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड लगाने अनिवार्य हैं। लेकिन कुछ बैंक तो सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति कर रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी होगी। उन्होंने बैंकों में सीसीटीवी कैमरा लगाने सायरन को सही करवाने के लिए कहा। बैठक में जिले के सभी बैंक के अधिकारी मौजूद थे।

पहले हो चुकी बैंकों में डकैती : जिले के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने के कारण तीन बैंकों में डकैती भी हो चुकी है। टिब्बी तहसील क्षेत्र के गांव सूरेवाला में वर्ष 05 में बैंक डकैती हुई थी। इसके अलावा नोहर तहसील क्षेत्र के गांव थालड़का परलीका में भी बैंक डकैती हुई थी। पुलिस ने इस आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था जबकि सूरेवाला बैंक डकैती में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

बैंकों की सूची मांगी : बैंकों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने जिले भर के सभी बैंकों की सूची मांगी है। इसके अलावा पुलिस ने बैंक अधिकारियों से यह भी जानकारी मांगी है कि कितने बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड नहीं हैं। पुलिस ने पहले भी बैंक अधिकारियों को पत्र लिखे थे लेकिन बैंक अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

गलतलेन-देन पर तुरंत दें पुलिस को सूचना : एसपीने बैंक अधिकारियों से कहा कि अगर कोई बैंक खाते में गलत तरीके से ट्रांजेक्शन हो रहा है, तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, जिससे मामले की जांच की जा सके। इसके अलावा एसपी ने बैंक अधिकारियों को एटीएम बैंक के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा। जिससे अगर कोई वारदात होती है तो बाहर खड़े अपराधियों की फुटेज सके।

आरबीआईके ये हैं नियम

- बैंकमें प्रशिक्षित सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति करना।

- बैंक के अंदर जाने वाले लोगों की गेट पर ही जांच करना।
- बैंक के अंदर हथियार लेकर नहीं जाने देना।
- बैंक में सीसीटीवी कैमरा लगाना।

(हनुमानगढ़. बैंक एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक लेते एसपी शरत कविराज।)