पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवा करोड़ शिवलिंग का निर्माण पूरा महाशिवरात्रि को एक साथ होगी पूजा

सवा करोड़ शिवलिंग का निर्माण पूरा महाशिवरात्रि को एक साथ होगी पूजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| महाशिवरात्रि को यहां स्वामी रामसुखदास पार्क में आयोजित होने वाले सवा करोड़ शिवलिंग महायज्ञ की तैयारियां जारी है। 17 फरवरी महाशिवरात्रि को ही सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग के साथ महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
इनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। महाशिवरात्रि के दिन सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग की एक साथ पूजा-अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवं अभिषेक किया जाएगा। काशी विश्वनाथ से आए कमलेशसिंह ने बताया कि समस्त विश्व में एक साथ एक रात में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग की पूजा और अभिषेक देश में पहली बार नोहर में किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष निरंजन गोल्याण ने बताया कि कमेटी के पदाधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण एडवोकेट अनिष सर्राफ ने बताया कि शिवरात्रि के दिन होने वाली इस विशेष पूजा के लिए काशी से विद्वान पंडित यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।