- Hindi News
- नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर शुरू, 1900 लोगों की जांच
नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर शुरू, 1900 लोगों की जांच
एपेक्सक्लबराजस्थान भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी अस्पताल में लगे नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का गुरुवार को शुरू हुआ। इकाई के निदेशक डॉक्टर डीके गुप्ता, शिविर प्रभारी डॉ. मुकेश जैन क्लब के अध्यक्ष केके खासपुरिया ने फीता काट शिविर शुभारंभ किया। क्लब के अंकुर गोयल ने बताया कि प्रथम दिन 1900 रोगियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई।
इनमें नेत्र के 599, दंत के 200, सर्जिकल के 394, स्त्रीरोग के 113, हड्डी के 14, ईएनटी के 194 सामान्य बीमारी के 237 रोगी शामिल हैं। अध्यक्ष खासपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को जांच होगी। इसके बाद रोगियों को इलाज ऑपरेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। शिविर में भाई घनैइया सेवा जत्था, निरंकारी सेवा समिति, आईएमए, सरकारी अस्पताल के रोवर्स, मरुधरा नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स पवन पुत्र लंगर सेवा समिति सेवाएं देगी। क्लब सचिव एलआर दहिया, संरक्षक राजेंद्र बाबू मिश्रा, मनोहर शर्मा, आनंद जैन, राजाराम बिनावरा, अशोक भट्ट, अशोक आसेरी, डॉ. टीएल अरोड़ा रमेश माथुर सहित अन्य मौजूद थे।