पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने तीन युवकों को हिसार में पकड़ा

पुलिस ने तीन युवकों को हिसार में पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौहर। ज्वैर्ल्स लूटपाट और फायरिंग मामले में पुलिस ने एक पखवाड़े के बाद सफलता प्राप्त करते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। उक्त तीनों जनों को मोबाइल कॉल डिटेल अन्य प्रारंभिक सबूतों के आधार पर बुधवार देर रात को हिसार से दबोचा गया है। पुलिस को अनुमान है कि पूछताछ में इनसे कई वारदातों पर से पर्दा उठ सकता है।

सीआई भंवरलाल ने बताया कि पच्चीसिया बाजार में हुई वारदात के मामले में तीन जनों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नोहर कस्बे दूसरा परलीका गांव का रहने वाला है जबकि तीसरा यूपी का है। इन तीनों का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है।
सीआई ने बताया कि 27 जनवरी को सुरेंद्र सोनी से वारदात के समय इन तीनों की मोबाइल लोकेशन वहीं रही थी। बाद में तीनों की लॉकेशन साहवा और तारानगर में आई। और फिर तीनों के मोबाइल एक साथ बंद हो गए। आखिरकार बुधवार-गुरुवार रात्रि को इन तीनों को हिसार से दबोच लिया गया।

सीआई भंवरलाल ने बताया कि इनके कब्जे से एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस को अंदेशा है कि उक्त गाड़ी का प्रयोग ये वारदात में करते थे। सीआई ने बताया कि तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में देर शाम पुलिस ने शिनाख्त के लिए सुरेंद्र सोनी अन्य चश्मदीदों को भी बुलाया रखा था। 27 जनवरी की शाम यहां पच्चीसिया बाजार में गणगौर ज्वैर्ल्स के मालिक सुरेंद्र सोनी से दो नकाबपोश बदमाशों ने गहनों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया था। इसी छीन्ना-झपटी में बदमाशों ने सुरेंद्र पर फायर भी किए थे।