- Hindi News
- आपके द्वार कार्यक्रम की शिकायतों का दोबारा सत्यापन किया
आपके द्वार कार्यक्रम की शिकायतों का दोबारा सत्यापन किया
नोहर| ग्रामपंचायत टिडियासर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का दोबारा सत्यापन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार कपिल उपाध्याय ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की ओर से शिकायतों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में पटवारी आनंद शर्मा, सचिव गजेंद्र सिंह शेखावत, जगवीर सिंह नेहरा आदि मौजूद थे।