- Hindi News
- नगर देहात मंडल भाजपा की बैठक आज, पीएम दौर पर होगी चर्चा
नगर देहात मंडल भाजपा की बैठक आज, पीएम दौर पर होगी चर्चा
नोहर| भारतीयजनता पार्टी नगर देहात मंडल की संयुक्त बैठक 13 फरवरी को यहां मटोरिया भवन में होगी। बैठक में 19 फरवरी को सूरतगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़, विधायक अभिषेक मटोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल, पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनिया आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात कही गई है।