- Hindi News
- ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
नोहर. कस्बेके निकटवर्ती गांव ढाणी अराईयान में मिटटी में दबने से मजदूर की मौत के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों ग्रामीणों ने पुलिस थाना के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए गांव की सरपंच सरपंच पति दोषी हैं। ग्रामीण मुआवजा देने सरपंच और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में यहां करीब चार घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद पुलिस ने मृतक लालूराम के पिता बंशीराम भाट की सूचना पर रामसरा सरपंच दीपिका नायक उसके पति ओमप्रकाश नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया।